Skip to main content

आशिकाना मिजाज में ललित मोदी सुष्मिता ने 11 वाँ पार्टनर अपनाया

 करोड़ों के घोटाले में भगोड़ा घोषित ललित मोदी और मिस यूनिवर्स रह चुकीं सुष्मिता सेन मालदीव और सार्डिनिया में डेटिंग कर रहे हैं. 



ख़ुद ललित मोदी ने अपनी फ़ोटो ट्वीट कीं. इसलिए इन्हें गॉसिप तो नहीं कहा जा सकता.

मानसून की बेरुख़ी का दंश ललित मोदी (Lalit Modi) और सुष्मिता सेन के रोमांस ने हल्का कर दिया है. जब से इन दोनों की डेटिंग की फ़ोटो वायरल हुई हैं, हर एक की ज़ुबान पर इन दोनों की ही चर्चा है. करोड़ों के घोटाले में भगोड़ा घोषित ललित मोदी और मिस यूनिवर्स रह चुकीं सुष्मिता सेन मालदीव और सार्डिनिया में डेटिंग कर रहे हैं. ख़ुद ललित मोदी ने अपनी फ़ोटो ट्वीट कीं. इसलिए इन्हें गॉसिप तो नहीं कहा जा सकता. अपने पहले ट्वीट में मालदीव और सार्डिनिया के बीच पर सुष्मिता के साथ एक अंतरंग मुद्रा की तस्वीर टैग करते हुए उन्होंने सुष्मिता को बेटर हाफ़ लिखा था. और बताया कि मालदीव और सार्डिनिया में छुट्टियाँ बिता कर वे लंदन लौट आए हैं. किंतु बाद में लिखा हम लोग डेटिंग पर हैं, शादी बाद में करेंगे.


59 के ललित 47 की सुष्मिता

दूसरी तरफ़ सुष्मिता ने एक ट्वीट किया था कि वे अपनी बेटियों के साथ मालदीव में थीं. इससे सभी को लग गया कि दोनों के बीच प्रेम-पींगें चल रही हैं. यह सूचना बहुतों के दिल तोड़ गई. क्योंकि सुष्मिता के प्रेम प्रसंग कई लोगों से रह चुके हैं लेकिन शादी किसी से नहीं हुई. इस तरह सुष्मिता अभी तक मिस हैं. तो क्या वे अपने से 12 साल बड़े ललित मोदी की मिसेज़ बनेंगी? क्योंकि ललित मोदी 59 साल के हैं और सुष्मिता 47 की. सुष्मिता ने दो बेटियों को गोद भी ले रखा है. एक तरह से वे अपनी ज़िंदगी से पूरी तरह संतुष्ट हैं. लेकिन शायद उन्हें भावनात्मक पार्टनर की ज़रूरत पड़ती रहती है. इसीलिए विक्रम भट्ट, पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम, रणवीर हूडा, रोहमन शॉल आदि अनेक लोगों से उनके रिश्ते रहे हैं. और सोशल मीडिया व अख़बारों के पेज़ थ्री पर वे छायी रही हैं.


इशारों-इशारों में इज़हारे-प्यार

सुष्मिता सेन ने ललित मोदी के ट्वीट का कोई जवाब नहीं दिया है. शायद वे संकेतों के ज़रिए अपने फ़ैन्स को बहला रही हैं. वे ललित मोदी को जानती रही हैं और कई बार उनके बग़ल में बैठ कर क्रिकेट देखती रही हैं. उन फ़ोटोज़ में ललित मोदी की दिवंगत पत्नी मीनल मोदी भी दिखती हैं. सुष्मिता के भाई राजीव सेन ने कहा है, उन्हें भी ये फ़ोटो चौंकाते हैं. उन्हें ललित और सुष्मिता के संबंधों के बारे में कुछ नहीं पता. ललित मोदी के मीनल से एक बेटा और एक बेटी हैं. दोनों पिता की तरह क्रिकेट व कारों के शौक़ीन तथा मीडिया सेवी हैं. लेकिन अब 59 की उम्र में उनका प्यार ज़रूर रंग ला रहा है. वह भी उन सुष्मिता सेन से जो उनकी पहली पत्नी से सर्वथा भिन्न हैं.


19 नवंबर 1975 को हैदराबाद में जन्मीं सुष्मिता सेन ने 1994 में मिस यूनिवर्स का ख़िताब जीता था. तब धूम मच गई थी क्योंकि उसी वर्ष मिस वर्ल्ड का ख़िताब ऐश्वर्या राय को मिला था. मज़े की बात कि मिस यूनिवर्स के कंप्टीशन में सुष्मिता ने ऐश्वर्या को हरा दिया. बाद में दोनों ही सुंदरियाँ फ़िल्मी पर्दे पर आईं और खूब सफल रहीं. ऐश्वर्या तो नम्बर वन हीरोईन रहीं. सुष्मिता नम्बर वन ना सही लेकिन पॉपुलर हीरोईन थीं. वे अपनी बिंदास ज़िंदगी और विनम्र स्वभाव के कारण भी खूब सराही जाती रहीं. एक बात की और चर्चा होती रही कि उन्होंने शादी न करने के बावजूद दो बच्चियों और एक बेटे को गोद लेकर संतान की तरह पाला. कुल मिला कर सुष्मिता बॉलीवुड की ऐसी हस्ती हैं, जो अपनी उदारता, विनम्रता और अल्हड़ व्यवहार के कारण चर्चित रहीं. सांवले रंग की यह बंग ललना सारी अभिनेत्रियों को पीछे धकेल कर शिखर पर पहुँची.


एक ही जवाब ने पहना दिया मिस यूनिवर्स का ख़िताब

सुष्मिता के पिता शुबीर सेन इंडियन एयर फ़ोर्स में विंग कमांडर थे और उनकी मां शुभ्रा सेन ज्वेलरी डिज़ाइनर. उनकी मां का दुबई में एक शो रूम था. उनके एक भाई राजीव सेन है. मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में सुष्मिता सेन ने अपनी मां के द्वारा बनाया हुआ गाउन पहना था. उस समय उनकी उम्र कुल 19 वर्ष की थी. मिस यूनिवर्स की दौड़ में ऐश्वर्या राय और सुष्मिता सेन दोनों ही थीं. किंतु एक प्रश्न के जवाब ने स्थिति बदल दी. दोनों प्रतिभागियों से पूछा गया कि यदि आप किसी ऐतिहासिक घटना को बदल सकतीं, तो वह कौन सी घटना होती? इस पर ऐश्वर्या का जवाब था, अपने जन्म का समय और सुष्मिता ने कहा, इंदिरा गांधी की हत्या.


ललित सबसे पीछे की क़तार वाले आशिक़

सुष्मिता अपने स्कूल में काफी बिंदास टाइप थी, यहां तक की उनकी पढ़ाई भी एक हिंदी मीडियम स्कूल में हुई. बाद में उन्होंने इंग्लिश आनर्स किया और पत्रकारिता में भी डिग्री ली. उनके ब्वॉयफ्रेंड की लिस्ट भी काफ़ी लंबी है. विक्रम भट्ट, संजय नारंग, सबीर भाटिया, रनदीप हुड्डा, इम्तियाज़ खत्री, मानव मेनन, बंटी सचदेवा, मुद्दसर अज़ीज़, वसीम अकरम, रितिक भसीन जैसे नाम शामिल हैं. सबसे अधिक चर्चित रोहमन शॉल रहे. इनके साथ वे 2018 से 2021 तक डेटिंग में रहीं . लेकिन अब अचानक दृश्य बदल गया है. ललित मोदी ने अपने ट्वीटर हैंडल से तस्वीरें वायरल की हैं. इन्हें झुठलाया तो नहीं जा सकता. भले सुष्मिता कुछ न बोलें. पर उनकी आँखें बोल ही जाती हैं.


उद्योग से क्रिकेट तक

ललित मोदी का जन्म 29 नवंबर 1963 को दिल्ली में हुआ था. उनके पिता मशहूर उद्योगपति कृष्ण कुमार (KK Modi) की कुल संपत्ति 5000 करोड़ आंकी जाती है. उनके दादा गूजरमल मोदी ने दिल्ली से 50 किमी दूर मेरठ रोड पर मोदीनगर बसाया था. जो एक जमाने बहुत बड़ा औद्योगिक शहर था. ललित मोदी आईपीएल के अध्यक्ष और कमिश्नर रह चुके हैं. ललित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष भी थे. क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिसमें राजनीति, काला धन और तमाम सारी अनियमितताएं रहती हैं. ललित पर भी आर्थिक घोटालों का आरोप लगा. उनका ख़ानदानी परिवार और प्रतिष्ठा ध्वस्त हो गई. अंत में वे इंग्लैंड चले गए और भारत में उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया गया. मजे की बात कि वर्ष 2008 में उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को भारत की सबसे अधिक उन्नतिशील कंपनी बनाने के लिए “द बिज़नस स्टैण्डर्ड अवार्ड” से पुरस्कृत किया गया था. क्योंकि उनके आने के बाद BCCI की आमदनी सात गुना बढ़ गई थी. तब माइक एटथरटन ने द टेलीग्राफ में अपने लेख में उन्हें क्रिकेट के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति बताया था. अक्टूबर 2008 में बिज़नस वीक में ललित मोदी को पूरे विश्व में 25 सबसे शक्तिशाली खेल वैश्विक आंकड़ों की सूची में 19 नंबर पर स्थान रखा. NDTV ने ललित मोदी को मोस्ट इनोवेटिव बिज़नस लीडर ऑफ़ इंडिया (भारत के सबसे नवप्रवर्तनशील व्यापारिक नेता) पुरस्कार भी दिया था. लेकिन 2010 के बाद से ललित के सितारे गर्दिश में आ गए. उनके विरुद्ध कई तरह की जांच हुईं. ED ने भी जांच की. मौक़ा पा कर ललित मोदी इंग्लैंड भाग गए और अब वे मनी लांड्रिंग के मामले में भगोड़ा घोषित हैं.


ललित की पहली पत्नी उनसे 10 साल बड़ी थीं

ललित मोदी की निजी ज़िंदगी भी विवादास्पद रही है. उनकी पत्नी मीनल एक सिंधी परिवार से थीं तथा उम्र में ललित से 10 साल बड़ी. जबकि ललित मोदी का परिवार एक परंपरावादी मारवाड़ी है. मीनल ललित मोदी की मां की सहेली थीं और एक बच्चे की मां भी. ख़ुद मीनल भी ललित से शादी को लेकर अनिच्छुक थीं. लेकिन ललित ने उनसे शादी की. दिसंबर 2018 में मीनल की मृत्यु हो गई. उनके दो बच्चे हैं. बेटी आलिया और बेटा रुचिर. अब अचानक ललित मोदी फ़िल्म अभिनेत्री सुष्मिता सेन के दीवाने हो गए हैं.

Comments

Popular posts from this blog

दादर नगर हवेली की आज़ादी का अनसुना इतिहास (संघ और नेहरु का एक्शन)

इतिहास के पन्नो के इस कार्यक्रम में हम आज आपको बतायेंगे दादर नगर हवेली की आज़ादी की कहानी, दादर नगर हवेली के 1 दिन के प्रधान मंत्री का रोचक किस्सा व् आरएसएस और जवाहर लाल नेहरु का दादर नगर हवेली को लेकर निर्णय के बारे में……………   बात शुरू करते हैं उससे जिसके बारे में आपने स्कूली किताबो में पड़ा की वास्कोडिगामा ने भारत की खोज की हालाँकि इस विषय पर बात करने के लिए हम आपके समक्ष दूसरा कंटेंट फिर कभी रखेंगे  जब वास्कोडिगामा प्रथम बार भारत आया तो उसने कालीकट के राजा से समपर्क किया परन्तु कालीकट नरेश ने वास्को डिगामा को कोई भाव नहीं दिया . लेकिन वास्को डिगामा हिम्मत नहीं हारा और वो अन्य प्रयास करता रहा . और इसी दौरान पुर्तगालियों ने भारत की सरजमी पर पैर रख दिया और वे भारत आने बाले पहले यूरोपियण थे ये पहले कालीकट में कदम रखते हुए गोवा में पहुँच गये इसके बाद यह पुर्तगाली दमन दीव से से सीधा दादर नगर हवेली पहुँच गये और वहां पर पूर्व के मराठा साम्राज्य को हटाकर अपना कब्जा कर लिया, जिसके बाद दादर नगर हवेली के काल चक्र में सन आई 1947 और भारत की आज़ादी का काल आगया परन्तु दादर नगर हवेली आज भी अंग...

भारत में हरियाली तीज मनाये जाने का कारण व् वास्तविक तरीका

  कृषि प्रधान देश होने के कारण भारत में हर बो त्यौहार जो प्रत्येक गाँव में प्राचीन समय से मनाया जाता है वो किसान कौम के द्वारा ही प्रारम्भ किया गया है ।  यह बात अलग है की भारत में जब से किसान कौम की वैचारिक व् समाजिक ताकत कमजोर हुई है तब से इन सब त्योहारों के पीछे मनगड़ंत कहनियाँ भारत में पाखंडियों ने अपनी कमाई के अनुसार बना ली उसमे चाहे दीपावली होली जैसे बड़े त्यौहार भी शामिल हैं                       इसी क्रम में हरियाली तीज का त्यौहार जो सावन महीने की सौन्द्रियता व् किसानो के खाली समय से जुड़ा था उस पर पाखंडियों ने तमाम गप्प से भरी कथाएं समाज में प्रचलित कर दी इसमें अगर कोई कथा सत्य भी मान ली जाए तो यह हमे नही भूलना चाहिए की हरियाली तीज का त्यौहार उस कथा में वर्णित घटना से पूर्व भी मनाया जाता रहा है | आइये आज आपको हरियाली तीज का वैदिक व् कृषि आधारित महत्व बताते हैं.................                         प्राचीन काल से ही भारत मे महिलाओं द्वारा हरियाली तीज का पर्...

भारतीय संत परम्परा की बर्बादी

ॐ कृण्वन्तो विश्वमार्यम ॐ गुरुमीत राम रहीम , रामपाल , आशाराम व कई संत जेल की सलांखो में आज पहुच गये हैं क्षमा चाहता हूँ मेने इन राक्षसों के लिए संत शब्द इस्तमाल किया ये तो दानव हैं......  परन्तु इन दानवों की लिस्ट काफी लम्बी है और फिलाल में जो दानव बड़े स्तर पर चमके हुए हैं वो हैं निर्मल बाबा और राधे माँ??? तो आइये कुछ झलक हम डालते हैं पुराणी भारतीय संस्क्रती के उन महान ऋषियों पर जिनकी बजह से हम बड़े गर्व से  कहते हैं की हम ऋषियों के वंशज हैं........ जैसे की महर्षि पतंजली, वाग्भट्ट जी,श्री अरविन्द घोष,ऋषि दयानन्द जी, ये लिस्ट बहुत लम्बी हैं पर इन्होने अपने जीवन को आदर्श के मूल्यों पर जिया और भारतीय आर्य संस्कृति को सदैव गौरवान्वित करने के लिए अपने जीवन का हर क्षण जिया परन्तु आज भारतीय संस्क्रती को बर्बाद करने में लगे इन बाबाओ ने उस संत परम्परा को खोखला कर दिया है परन्तु एक सवाल की ऐसे बाबा क्यों इतना जन समूह इकट्ठा कर लेते हैं......आइये जो मेने सोचा हैं इसका विशेष कारण ...................................@@@ इन बाबाओ के द्वारा अघोषित साम्राज...