कृषि प्रधान देश होने के कारण भारत में हर बो त्यौहार जो प्रत्येक गाँव में प्राचीन समय से मनाया जाता है वो किसान कौम के द्वारा ही प्रारम्भ किया गया है। यह बात अलग है की भारत में जब से किसान कौम की वैचारिक व् समाजिक ताकत कमजोर हुई है तब से इन सब त्योहारों के पीछे मनगड़ंत कहनियाँ भारत में पाखंडियों ने अपनी कमाई के अनुसार बना ली उसमे चाहे दीपावली होली जैसे बड़े त्यौहार भी शामिल हैं
प्राचीन काल से ही भारत मे महिलाओं द्वारा हरियाली तीज का पर्व को मनाने की परम्परा है। प्रत्येक सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया को यह त्मयौहार मनाया जाता है। इस के नाम में हरि का अर्थ हरियाली से है और तृतीया सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया का सूचक है। इस त्यौहार के एतिहासिक पर विचार करें तो ..............इसी क्रम में हरियाली तीज का त्यौहार जो सावन महीने की सौन्द्रियता व् किसानो के खाली समय से जुड़ा था उस पर पाखंडियों ने तमाम गप्प से भरी कथाएं समाज में प्रचलित कर दी इसमें अगर कोई कथा सत्य भी मान ली जाए तो यह हमे नही भूलना चाहिए की हरियाली तीज का त्यौहार उस कथा में वर्णित घटना से पूर्व भी मनाया जाता रहा है |आइये आज आपको हरियाली तीज का वैदिक व् कृषि आधारित महत्व बताते हैं.................
हमारे भारत देश में छः ऋतुओं में वर्षा ऋतु की महिमा अपरम्पार है। थल, जल तथा आकाश में रहने वाले सभी प्राणियों का जीवन पानी पर निर्भर है। भारत में हम बचपन से ही सुनते आये हैं की जल ही जीवन है। वर्षा ऋतु से पूर्व सम्पूर्ण भारत की धरती गर्मी की तपन से बेहाल हो रहा होता है वर्षा ऋतु का शुभागमन होते ही प्रकृति का दृश्य ही बदल जाता है।
सम्पूर्ण आसमान बादलों के दल से घिर जाता है। ठंडी ठंडी पुरवाई शरीर को प्रफुल्लित करने लगती है । चारों तरफ वृक्ष-वनस्पतियों ने धरती माता के पेट से प्रकट होकर उस की ऊपरी सतह को हरे रंग से आच्छादित करने लगती है। उसके ऊपर जहां तहां बिखरती हुई वीर बहूटियों के लाल-लाल बिन्दु उसकी कुछ और ही छटा बना देते हैं । मनुष्यों के चेहरे खुशी दिखानी देने लगते हैं। वर्षा का पूर्ण यौवन सावन महीने में ही दिखाई देता है। सावन महीने की वर्षा में अब से 1 दशक पूर्व उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब मध्य प्रदेश दिल्ली में झड़ लग जाते थे परन्तु आज के समय यह दिखाई नही देते हैं | इन झड़ को लेकर ग्रामीण आंचल में एक मजाकिया कहावत प्रसिद्ध थी की "झड़ और सास का घर" कभी-कभी तो ऐसे झड़ लगते थे कि दिन में रात हो जाती थी । सूर्य देव के दर्शन दुर्लभ हो जाते थे। बड़ी नदियों की तो किया कहने, छोटी छोटी नहरे व नाले तक इतरा-इतरा कर बरसात ऋतू में आज भी बहने लगते हैं। जिधर देखों उधर हरियाली ही हरियाली नेत्रों का सत्कार करती है। तभी तो यह कहावत बन गई है कि ‘सावन के अन्धे को हरा ही हरा दीखता है।’
हरियाली तीजगगन में जिधर देखें मतवाले बादल गरजते फिरते हैं। आसमान पर चढ़कर सभी को अभिमान सा हो जाता है। मेढक और मोरों का शोर चारों दिशाओं को प्रफुल्लित कर देता है। प्रकृति में आनन्द ही आनन्द व्यापत हो जाता है। ऐसे समय में हर ख़ुशी के पल पर गीत गाने बाले भारतवासी भला कैसे शांत रह सकते हैं। उन्होंने भी प्रकृति के मधुर स्वर में अपना स्वर मिलाने के लिए सावन में हरियाली तीज का एक त्यौहार रच दिया। वैसे भी भारत का मनुष्य त्यौहार मनाने के लिए प्रिय प्रसिद्ध ही है। यूँ तो भारत में बालक, नौजवान ,बृद्ध सभी वर्षा का आनन्द लेते हैं। कृषि प्रधान भारतवर्ष के किसान सावन महीने की फसल की बुवाई से खाली होकर आनन्दमय होकर वर्षा ऋतु के गुणों के मल्हार गाते हैं। धार्मिक लोग इस महीने में ईश्वर की कथा में लीन रहते हैं। मल्ल लोग अपनी मल्लकला के करतब का विशेष अभ्यास भी इसी माह में गाँव गाँव घूमकर करते हैं। सभी जगह जल-वर्षा के साथ खुशियों की भी वर्षा होती है। परन्तु महिलाशक्ति ही स्वाभाविक कलकण्ठ से संगीत को सुन्दर स्वर में व्यक्त कर सकती है।
स्त्री भावुकता की पहचान है। और पुरुषों में विचार-शक्ति व महिलाओं में भावशक्ति अधिक होती है। महिलाओ पर भावना वा अनुभूति का प्रभाव अति शीघ्र होता है। सावन माह का आनन्द भी उन को विशेष रूप से प्रभावित करता ही है। इसलिए वर्षा के मौसम का उत्सव महिलाओ का विशेष उत्सव माना जाता है। महिलाओं में श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरियाली तीज का त्यौहार मनाने का प्राचीन काल से भारत के सब राज्यों में प्रचलन हैं। इस दिन घर-घर स्वादिष्ट पकवान बनाकर उसे घर की बुजुर्ग महिलाओं को वितरित करती है | और शाम के समय नये कपड़े व् आभूषण पहन कर अपनी सहेलियों के साथ झूला झूलती हुई सावन की मल्हार गाती हैं और वर्षा ऋतु का आनन्द लेती हैं। इस कार्य में कोई भी अनुचित, असंस्कारी कार्य नहीं होता है। पर जब से भारत में अज्ञानता और पाखंड का प्रवेश हआ है तब से उन में इस त्यौहार के अवसर पर अश्लील श्रृंगार के गन्दे गीतों के गाने की कुप्रथा चल पड़ी है। ब्रज मण्डल में महिला व पुरुष दोनों ही इस पर्व पर अश्लील गीत गाते हैं। और बह इन्हें ब्रज की संस्कृति बताते हैं बल्कि यह सब अश्लील लोगो के द्वारा प्रारम्भ की गयी कुप्रथा है, दम्पतियों के लिए शुद्ध श्रृंगार और पवित्र प्रेम के गीत निन्दनीय नहीं हैं, परन्तु सदाचार विनाशक गीत सर्वथा अशोभनीय हैं।
हरियाली तीज के त्यौहार को वैदिक व् किसानी के प्राचीन परम्परा से ही मनाया जाना चाहिये। इसकी विधि पर आर्य समाज के विद्वानों का मानना है कि इस दिन प्रातः काल विधि अनुसार प्रत्येक परिवार में घर की साफ सफाई करने के उपरान्त यज्ञ करना चाहिये। दोपहर के समय में प्राचीन प्रथा के अनुसार स्वादिष्ट पकवान बना कर उसे अपने घर एवं पड़ोस की वुजुर्ग महिलाओ को भेट किया जाना चाहिये। इस से वृद्धा के प्रति विनय भाव और छोटे सदस्यों के प्रति बड़ों के प्रेम की वृद्धि होती है। शाम के समय में सभी सहेलियां मिलकर सावन के गीत गाते हुए झूला झूलने का आनन्द उठायें किन्तु ईश्वर के गीत के साथ सावन महीने की सौन्द्रियता वर्णन और पवित्र प्रेम के सुन्दर गीत ही इस उत्पसव पर गाये जाने चाहियें। यही इस त्यौहार को मनाने का वास्तविक तरीका यही है।
हरियाली तीज को बाजारवाद का त्यौहार न बनाएं , इस त्यौहार को ग्रामीण माटी व् सावन से जुड़ा रहने दें | इस पर्व को मोडलिंग का त्यौहार बनने से रोकें......................नोट :-
@copyright ChaupalView

Comments
Post a Comment